इस बारे में बताते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं,'मेरी शादी के कई यादगार पल है। जिसमें मेरी मां मेरा कन्यादान कर रही है, वह भी शामिल है। इसके अलावा जिस दिन मैं मेहंदी लगा रही थीl उसी दिन मेहंदी लगाते ही सूरज का उगना भी मेरे लिए बहुत ही खास क्षणों में से रहने वाला है। रणवीर और मेरा सूर्य के साथ एक अलग रिश्ता है हम दोनों को भी सूर्य पसंद है। सब कुछ एकदम उत्तम रहा है। हमारा एक भी बैग नहीं खोयाl हमारे किसी भी मेहमान की फ्लाईट नहीं छूटी। सब कुछ अपने जगह पर था।दीपिका ने बताया कि 15 नवंबर को जब आनंद करज की रस्म पूरी हुई। वहां पर एक नाव खड़ी थी, जो मुझे और रणवीर सिंह को होटल वापस लेकर जाने के लिए खड़ी थी। सूरज अस्त हो रहा था और यह पहली बार था कि जब हम हमारी शादी के समय अकेले थे। उस समय हमने हमारे सबसे पसंदीदा गाने पूरी आवाज के साथ सुने और ऐसा लगा जैसे हम सूरज में कहीं खो गएl गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अभी पिछले महीने रणवीर सिंह के साथ शादी की हैl वह जल्द फिल्म निर्देशिक मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में काम करती नजर आएंगीl
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।