Gate 2019: एडमिट कार्ड आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
(India) गेट 2019 का एडमिट कार्ड (Gate Admit Card 2019) आज जारी किया जाएगा। गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आप ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

गेट की परीक्षा 2, 3, 9 और 10 फरवरी को होनी है। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक होगी। इस दौरान 24 विषयों की ऑनलाइन परीक्षा होगी।

आपको यह भी बता दें कि गेट का स्कोर तीन साल के लिए मान्य रहता है। इस टेस्ट को आप कितनी भी बार दे सकते हैं। इसके प्रयासों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। गेट के माध्यम से कई इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और कोई कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इसके अलावा गेट स्कोर के माध्यम से बीएचईएल, गेल, एचएएल, आईओसीएल और ओएनजीसी जैसी नवरत्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।