Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठंड, अगले 3 दिन बारिश के असर
(India) जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है। वहीं, शनिवार और रविवार को संभावित बारिश से पहले शुक्रवार को ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली और ठंड बढ़ गई। शनिवार को हल्की राहत है, लेकिन जल्द ही ठंड लड़ने वाली है। इससे शुक्रवार को न केवल दिनभर काले बादल छाए रहे, बल्कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस कारण दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ गया। शनिवार को ठंड और अधिक बढ़ सकती है, हालांकि सुबह राहत है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल सहित समूचे उत्तर भारत में लोगों का सुबह और रात के समय घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हरियाणा में दो और उत्तर प्रदेश में तो दस लोगों की जान चली गई है। हवाई और रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई उड़ाने रद की जा रही हैं, कई ट्रेनों को भी रद किया जा रहा है। बफर्बारी के चलते वादी के पवर्तीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा फिर से मंडरा रहा है। आने वाले दिनों कोहरा और घना होगा और परेशान भी करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।