ये सलाह शाहिद ने निक को करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण-6 में दी। बीते रोज ही शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें करण जौहर शाहिद कपूर से पूछते हैं कि अगर आप निक को कोई खास सलाह देंगे तो वो क्या होगी? जवाब में शाहिद कपूर कहते हैं कि,‘मैं उनसे कहूंगा कि निक कभी भी पीछे ना हटना... आपके पास असली देसी गर्ल है।’वैसे शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक जोनस को कभी भी प्रियंका चोपड़ा से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी। वो वाकई किस्मतवाले हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें अपना दिल दिया है।
बता दें कि शाहिद कपूर अपने भाई ईशान खट्टर के साथ 'कॉफी विद करण 6' में नजर आएंगे। इसमें शाहिद कपूर और करण जौहर निक-प्रियंका के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। तो ईशान अपनी धड़क को-स्टार जाह्नवी कपूर के बारे में कई खुलासे करेंगे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।