इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान महज 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हवा में नमी का स्तर भी 57 से 100 फीसद रहा। शनिवार और रविवार को बारिश होगी। हवाएं तेज चलेंगी जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
स्काईमेट के अनुसार, शनिवार तक हवाएं पूर्व दिशा से चलेंगी जिनकी गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। लेकिन, रविवार से फिर उत्तरी हवाएं चलेंगी जिनकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस वजह से ठिठुरन महसूस होगी।
प्रदूषण शुक्रवार को फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 371 रहा। गाजियाबाद में यह 404, भिवाड़ी में 357, फरीदाबाद में 367, ग्रेटर नोएडा में 384, गुरुग्राम में 309 और नोएडा में 362 दर्ज हुआ। दिल्ली के 19 जगहों पर एयर इंडेक्स खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
Publish Date:Sat, 12 Jan 2019 09:37 AM (IST)
Weather Update: ठंड के साथ दिल्ली-NCR फिर बढ़ा प्रदूषण, आज रात होगी हल्की बारिश
दिल्ली की फिजा में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ठंड भी बढ़ गई, साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो गया। यह स्थिति शनिवार को भी रही।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की फिजा में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ठंड भी बढ़ गई, साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो गया। यह स्थिति शनिवार को भी रही। सुबह न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य बताया है। ठंड के साथ प्रदूषण में इजाफे से दिल्लीवासियों को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को प्रदूषण की स्थिति और खराब हो सकती है। हालांकि शाम से बादल छाएंगे और रात के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान महज 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा। हवा में नमी का स्तर भी 57 से 100 फीसद रहा। शनिवार और रविवार को बारिश होगी। हवाएं तेज चलेंगी जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।
स्काईमेट के अनुसार, शनिवार तक हवाएं पूर्व दिशा से चलेंगी जिनकी गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। लेकिन, रविवार से फिर उत्तरी हवाएं चलेंगी जिनकी गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। इस वजह से ठिठुरन महसूस होगी।
दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स के ब्लॉक नंबर 14 की बिल्डिंग में लगी आग
यह भी पढ़ें
प्रदूषण बेहद खराब
प्रदूषण शुक्रवार को फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 371 रहा। गाजियाबाद में यह 404, भिवाड़ी में 357, फरीदाबाद में 367, ग्रेटर नोएडा में 384, गुरुग्राम में 309 और नोएडा में 362 दर्ज हुआ। दिल्ली के 19 जगहों पर एयर इंडेक्स खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।
एनआइए की टीम ने अब यूपी के हापुड़ में मारा छापा, दो मौलवी लिए गए हिरासत में
यह भी पढ़ें
कोहरे के चलते ट्रेनें चल रहीं देरी से
दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे का कहर भी जारी है। कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रेन यात्री हो रहे हैं। रेलवे की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आने-जाने वाली 11 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।