सलमान ख़ान ने मनाया अपने डायरेक्टर का बर्थडे, बहन संग कटरीना तो ये स्टार्स भी पहुंचे
(India) मुंबई। सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़ इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘भारत’ के लिए चर्चा में हैं। भारत के डायरेक्टर हैं अली अब्बास ज़फर। बीती रात मुंबई के एक चर्चित रेस्तरां में सलमान ख़ान समेत कुछ चुनिंदा स्टार्स अली अब्बास ज़फर का जन्मदिन मनाने पहुंचे।

अली अब्बास ज़फर एक जाने-माने लेखक-निर्देशक हैं और उन्होंने सलमान के साथ भारत से पहले ‘टाइगर ज़िन्दा है’ और ‘सुल्तान’ जैसी सुपरहिट फ़िल्में दे चुके हैं। ज़ाहिर है उनका बर्थडे पार्टी हो तो सलमान ख़ान तो पहुंचेगे ही और सलमान पूरे टशन में पहुंचे भी। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में सलमान काफी कॉन्फिडेंट और कूल भी लग रहे हैं और उनकी आंखों की चमक बता रही है कि ये मौका उनके लिए कितना ख़ास है!

सलमान के साथ कटरीना कैफ़ भी अपनी बहन इज़ाबेल कैफ के साथ पहुंची। इज़ाबेल भी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। सुनील ग्रोवर भी सलमान-कटरीना की फ़िल्म भारत का हिस्सा हैं और वो भी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में कटरीना कैफ़ के साथ कैमरे में कैद हुए। सुनील ग्रोवर ने हाल के वर्षों में अपनी एक मजबूत पहचान बना ली है।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी इस दौरान मौजूद रहीं और आप देख सकते हैं इस ब्लैक ड्रेस में वो बेहद चार्मिंग लग रही हैं! भूमि जल्द ही सोनचिरय्या फ़िल्म में दिखेंगी।

दिशा पटानी भी अली अब्बास ज़फर का बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची। दिशा इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में दिखीं। इस दौरान दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ तो नहीं लेकिन टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ज़रूर नज़र आये।

अभिनेत्री तब्बू भी इस मौके पर नज़र आईं। इस ब्लैक आउटफिट में तब्बू बेहद स्टाइलिश लग रही हैं और उनकी स्माइल तो जैसे लाखों में एक है।
सलमान ख़ान यारों के यार हैं। अली अब्बास ज़फर के बर्थडे पार्टी के दौरान भी वो उसी मूड में नज़र आये, जिसके लिए जाने जाते हैं। संयोग से इसी दिन उनकी फ़िल्म भारत के टीज़र की पहली झलक भी आई है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म इसी साल ईद पर रिलीज़ होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।