शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
पुरुष उम्मीदवार- 18 से 22 वर्ष (आयु की गणना 01 जुलाई 2018 से की जाएगी) यानी उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1996 से पहले व 01 जुलाई 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए।
महिला उम्मीदवार- 18 से 25 वर्ष (आयु की गणना 01 जुलाई 2018 से की जाएगी) यानी उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1993 से पहले व 01 जुलाई 2000 के बाद का नहीं होना चाहिए।
सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो।
- एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी हो।
महिला उम्मीदवारों के लिए
- सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए।
एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 147 सेमी. होनी चाहिए।
सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
वेतन
मैट्रिक्स लेवल-3, 21,700-69,100 रुपये
आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या ऑफलाइन - ई-चालान द्वारा किया जा सकता है। आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।