RPSC संस्कृत टीचर भर्ती परीक्षा की तारीखों को ऐलान, यहां देखें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
(Rajasthan, India) राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने संस्कृत शिक्षक भर्ती की तारीखों का ऐलान कर दिया है। संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा 17 से 20 फरवरी बीच राज्यभर में आजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 2:30 बजे से शुरू होगी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा तारीखों का ऐलान अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर किया है। परीक्षा की पूरी डेटशीट आयोग की वेबसाइट पर जाकर देखी जा सकती है। आयोग ने इस संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा को दो भागों ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में बांटा गया है। ग्रुप-ए के उम्मीदवारों की परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित होगी जबकि ग्रुप बी की परीक्षा 19 और 20 फरवरी को आयोजित होगी।

देखें परीक्षा का पूरा डेटशीट-
rpsc sanskrit teacher exam datesheet

RPSC recruitment 2018: परीक्षा स्कीम-
आरपीएससी संस्कृत टीचर भर्ती की पूरी परीक्षा 450 अंकों की होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला पश्नपत्र 150 अंकों का होगा जबकि दूसरा पेपर 300 अंकों का होगा। पहले पेपर की परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी जबकि दूसरे पेपर की परीक्ष तीन घंटे की होगी। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येग गलत प्रश्न के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।