Koffee With Karan: पत्नी ऐश्वर्या की इस बात से नफरत करते हैं अभिषेक बच्चन
16 साल की उम्र में सलमान की दिवानी हुई श्वेता, भाई ने की थी ये मदद...
श्वेता ने करण के एक सवाल के जवाब में बताया- जब हम बोर्डिंग स्कूल में थे तब मैंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया वीसीआर पर देखी। हमें स्कूल में ज्यादा फिल्में देखना मना था। ऐसे में मैंने टेप रिकॉर्डर लिया और पूरी फिल्म का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसको मैं हर रोज सुना करती थी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उस वक्त सलमान ने फिल्म ने जो कैप लगाए थे वह अभिषेक उनके लिए लाए थे। जिसे वह रात में अपने साथ लेकर सोती थीं।
Koffee With Karan: भाभी ऐश्वर्या राय बच्चन की इस बात से नफरत करती हैं श्वेता नंदा
श्वेता की नजर में सबसे हॉट हैं सलमान...
शो के रैपिड फायर राउंड में करण ने श्वेता से पूछा- हॉटनेस के हिसाब से इन स्टार्स को रैंक करें- सलमान, शाहरुख, आमिर, ऋतिक और अजय। श्वेता ने इनमें सबसे पहले सलमान का नाम लिया। इस पर करन बोले- सलमान तुम्हारा टीनएज क्रश भी था।
बता दें कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले श्वेता की भाभी ऐश्वर्या लंबे समय तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन बाद में दोनों की राहे अलग हो गईं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।