हाल के वर्षों में साल 2017 में आई फ़िल्म मातृ और शब में नज़र आ चुकी रवीना टंडन नब्बे के दशक में टॉप की अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। कभी 'पत्थर के फूल' के बाद 'मोहरा', 'दिलवाले', 'लाडला', 'इम्तिहान', 'अंदाज़ अपना-अपना' जैसी फ़िल्मों से रवीना ने सबका दिल जीत लिया था। आज भी उन्हें उनके 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'जिद्दी', 'सत्ता', 'अक्स' जैसी फ़िल्मों के लिए याद किया जाता है। क्या आप जानते हैं उन्होंने कल्पना लाजिमी की फ़िल्म 'दमन' के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। वैसे रवीना अपने ग्लैमर के लिए भी खूब जानी जाती रही हैं। बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप उनके चेहरे पर एक सुकून और एक चार्म देख सकते हैं।
बता दें कि रवीना ने सिंगल मदर के तौर पर 1990 में ही दो बेटियों (पूजा और छाया टंडन) को गोद लिया था। अब वो उन दोनों की शादी कर चुकी हैं। बाद में रवीना ने साल 2004 में फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की और दोनों की अपनी एक बेटी राशा और एक बेटा रणबीर है। इस तस्वीर में आप रवीना के साथ उनकी बिटिया राशा को देख सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।