सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सारा अली खान के साथ काम करने को लेकर जो बातें चल रही हैं, वह सभी अफवाहें हैं। सारा ने पिछले साल दिसंबर में फिल्म केदारनाथ से फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद इसी महीने के अंत में उनकी फिल्म सिंबा आई थी। सारा के पिछले साल दिसंबर में दो फिल्में रिलीज हुई जिसके लिए उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हो रही है।
गौरतलब है कि ऐसी खबरें थी कि सारा अली खान जल्द फिल्म लव आजकल के दूसरे भाग लव आजकल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन भी होंगे। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली करने वाले हैं। इसी नाम से बनी पहली फिल्म में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका थी। तो ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म के रीमेक में सैफ अली खान स्पेशल भूमिका में नजर आ सकते हैं लेकिन अब सैफ अली खान ने इस बात को भी गलत करार दिया है। ऐसे सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।