प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार, सामान्य दिनों की तरह भीड़भाड़ थी। सुबह लगभग 11.30 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। धमाके से बसों में व्यापक नुकसान पहुंचा और उसके कांच टूट गए। जिस बस के पास यह धमाका हुआ उसमें छह से सात लोग सवार थे। इनके अलावा धमाके से आसपास के दुकानदार व कुछ यात्री घायल हो गए।
इन्हें तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से गवर्नमेंट मेडिकल कालेज ले जाया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे एरिया को कॉर्डन आफ कर हमलावर की तलाश की जा रही है। धमाके से सबसे ज्यादा नुकसान नजदीक के एक दुकानदार को हुआ है। उसकी हालत काफी गंभीर है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि धमाका कैसे हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।