आग लगाने के बाद दीपा के मकान के बाहर खड़ी डॉ. सीमा गुप्ता और उसकी सास सुरेखा गुप्ता ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा कि हमने आग लगा दी है। कोई बचा सके तो बचा लो। यही नहीं, डॉ. सीमा ने मौके से ही अपने पति डॉ. सुदीप गुप्ता को भी फोन किया, जो वहां पहुंचा। दमकल की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम डॉ. सीमा गुप्ता अपनी सास सुरेखा गुप्ता के साथ आगरा रोड स्थित सूर्या कॉलोनी में रहने वाली दीपा उर्फ रीया (28) के घर में घुस गई और दीपा से झगडऩे लगीं। थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दीपा के कमरे में कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की लपटों से धधक उठा। महिला के साथ उसका बेटा शौर्य भी था। दीपा को बचाने में झुलसे उसके भाई अनुज को जयपुर रैफर किया गया है। डॉ. सुदीप गुप्ता भरतपुर के सरकरी अस्पताल आरबीएम में सीनियर फि जिशियन हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।