बेबीस कंपाउंड के पास मो. आलम की रेडीमेड शॉप है। रविवार देर शाम आलम का छोटा भाई रईस दुकान पर बैठा था। जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते देर शाम को बिक्री बंद थी। जुलूस निकलने के बाद देर रात इलाके का खुर्शीद अपने दर्जन भर साथियों के साथ दुकान पहुंचा और गाली गलौज करते हुए मुफ्त में कपड़े देने को कहा। रईस और दुकान में काम करने वाले नाला रोड निवासी आदिल उर्फ शानू ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर खुर्शीद ने आदिल के सिर पर तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
शोर सुनकर आलम व इलाकाई लोग पहुंचे तो आरोपित हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया और सभी को थाने लाई। इस दौरान दर्जनों की संख्या में लोग थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर से दबाव डालकर समझौता करा दिया इतना ही नहीं पुलिस ने घायल आदिल का मेडिकल तक कराना जरूरी नहीं समझा। इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि युवकों में जुलूस के दौरान फल फेंकने को लेकर मारपीट हुई थी इस पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।