फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फर्स्ट लुक आया सामने, सरदार लुक में नजर आए आमिर खान
(Mumbai, Mumbai) फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए थे। उनकी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। आज इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में आमिर खान सरदार के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं पोस्टर में आमिर खान एक ट्रेन की सवारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान आमिर खान के चेहरे पर एक बड़ी ही प्यारी सी स्माइल देखने को मिल रही है। अपने हाथ में एक डिब्बा थामे आमिर खान बड़े ही मजे से ट्रेक के नजारे का मजा लेते दिख रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को आमिर खान अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। अपने लुक का खुलासा करते हुए आमिर खान ने लिखा है कि 'सत श्री अकाल जी, मैं लाल... लाल सिंह चड्ढा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।