प्रिया अहूजा राजदा ने अपने बेटे के की पहली झलक और मां बनने की खुशी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'हमारा घर इन दो कदमों की वजह से और बढ़ गया। एक बेबी बॉय, हम खुशी से फूले नहीं समाए हैं। 27 नवंबर को इस नन्हे एंजल के आने की बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है।' प्रिया द्वारा शेयर की गई इस फोटो में उनके बेटे का केवल पैर ही दिख रहा है।
इससे पहले एक्ट्रेस और उनके पति मालव मालदा ने 15 अक्टूबर अपना बेबी शॉवर पार्टी रखी थी, जिसमें तारक मेहता सीरियल के कई स्टार्स शामिल हुए थे। प्रिया अहूजा के पति मालव मालदा की शादी 2011 में हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात से पर हुई थी और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। आपको बता दें कि प्रिया अहूजा के पति मालव मालदा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के चीफ डारेक्टर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।