यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। तुषार कपूर ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के राइट्स 2013 में ही खरीद लिए थे। तुषार कपूर ने बताया कि यह कुछ अपनी फेवरिट चीज के लिए काम करने जैसा है। मैं कई साल से इस फिल्म से जुड़ा हुआ हूं। मैंने वर्ष 2013 में इस फिल्म के राइट्स खरीदे थे, इसलिए आप इसे पेंशन प्रोजेक्ट कह सकते हैं।
उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर 'लक्ष्मी बम' मेरी पहली फिल्म है और मुझे बेहतरीन टीम मिली है। अक्षय सर इस फिल्म के मुख्य हीरो हैं और यह एक सपने के पूरे होने जैसा है कि आप अपने प्रॉडक्शन की शुरुआत इतने बड़े सितारे के साथ कर रहे हैं। इस फिल्म का सब्जेक्ट हमेशा से मेरा फेवरिट रहा है। मैं अपने उत्साह को शब्दों में नहीं बता सकता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।