इसमें कोई दो राय नहीं है कि विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाले काल्पनिक कंटेंट की तुलना में रियलिटी शो को अधिक पसंद किया जाता है। इन शो का क्रेज़ कभी कम नहीं होता और जब एक जाना-माना नाम इसके साथ जुड़ जाता है, तो शो की ब्रांड वैल्यू आसमान छूने लगती है। निस्संदेह, बिग बॉस जैसे शो की मेजबानी ने सलमान को अपने प्रशंसकों के अधिक करीब कर दिया है। वह साल में दो बार की तुलना में अब सप्ताह में दो बार अपने प्रशंसकों से मिलते हैं और लोग हर वीकेंड में उनका स्वागत करने के आदी हो गए हैं।
जब से सलमान ने होस्टिंग शुरू की है, तब से शो की रेटिंग में बढ़त देखने मिल रही है। गेम-शो के होस्ट होने का मतलब है दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ना, सलमान को इसमें महारत हासिल है। निर्माताओं को ऐसे शो के लिए अक्सर एक ऐसे व्यक्तित्व की जरूरत होती हैं जो सबको एंटरटेन करे। वायाकॉम 18 की चीफ़ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी मास एंटरटेनमेंट, मनीषा शर्मा ने कहा, 'सलमान खान बिग बॉस का हिस्सा बन गए हैं और हमारा जुड़ाव हर सीजन में अधिक मजबूत हुआ है। अपने स्टाइल और क्रेज के साथ उन्होंने इन सालों में इस शो को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। शो के होस्ट के रूप में सलमान खान के साथ इस शो का अच्छा प्रदर्शन रहा है और यह टॉप नॉन-फिक्शन शो बन गया है। 10 साल का यह सफर मजेदार रहा है और हम आने वाले कई सालों तक अपनी साझेदारी को अधिक मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।
इस शो में हाल ही में एक एपिसोड प्रसारित किया गया है जहां सलमान ने घर में अंदर जा कर घर को साफ किया और बर्तन धोए क्योंकि अस्वच्छ वातावरण उनकी बर्दाश्त से बाहर था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।