मानसून से प्रदेश के कई जिलों को राहत मिली ह। वहीं दूसरी ओर राजधानी जयपुर में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। आगामी दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 30 जून को राजस्थान के बारां, चित्तौडगढ़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, झालावाड़, उदयपुर और डूंगरपुर क्षेत्र में भारी बारिश की संभावनाएं है। वहीं एक जून को भीलवाड़ा, बूंदी , चित्तौडगढ़ और कोटा में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ गया है, लिहाजा आगामी दो दिनों तक बारिश का असर काफी कम हो जाएगा। कुछ इलाकों में ज्यादा बारिश हो गई हो, लेकिन राजधानी जयपुर में भी कई इलाकों में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।