राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बारिश से प्रदेश में आठ लोगों की मौत हुई है और विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आए 12 जिलों के 454 गांव के 7,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में फंसे 40 गांवों के लगभग 1200 और लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं।
चौहान ने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं को बताया, दीवार गिरने एवं उफनते नदी-नालों में बह जाने से आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश ने प्रदेश के 12 जिलों के 454 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मध्य प्रदेश आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) एवं वायुसेना सहित अन्य बचाव दल कर्मियों ने इस बाढ़ में फंसे इन गांवों के 7000 से अधिक लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से सुरक्षित निकाला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।