कंगना रानौत का ऑफिस तोड़ने के बाद BMC का मनीष मल्होत्रा को नोटिस
(India) बॉलिवुड सिलेब्स के ऑफिस इस वक्त बीएमसी के निशाने पर हैं। कंगना रनौत के ऑफिस पर जेसीबी चलाने के बाद अब खबर आ रही है कि मनीष मल्होत्रा को भी नोटिस दिया गया है। बताया जा रहा है ऑफिस में गलत तरीके से बदलाव कराने पर उनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है। बुधवार को BMC ने

बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को कारण बताओ नोटिस दिया है। बताया जा रहा है ये नोटिस 7 सितंबर को दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने अपने ऑफिस की बिल्डिंग में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जो नियमों के खिलाफ हैं। बीएमसी ने उनसे 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।