कंगना रनौत के साथ ट्विटर वार के बाद  दिलजीत ट्विटर पर छाए हुए , बढ़ी दिलजीत की सोशल मीडिया फॉलोइंग
(India) बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर वार इस समय ट्रेंडिंग है। हर कोई बस इसी की बात कर रहा है। किसान आंदोलन को लेकर शुरू हुए इस झगड़े को लेकर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। झगड़े से किसी को कोई फायदा दो नहीं होता पर इस झगड़े में दिलजीत को जरूर फायदा हुआ है।
अचानक से दिलजीत दोसांझ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर ट्रैफिक बढ़ गया है। दो दिनों से वो ट्विटर पर ट्रेड्रिंग हैं. इंस्टाग्राम पर भी फैंस लगातार दिलजीत की प्रोफाइल को देख रहे हैं, लाइक्स और कमेंट्स दे रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स दिलजीत के इसी साल रिलीज हुए एलबम के मीम्स बनाकर कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल दिलजीत कंगना के उस बयान पर भड़क गए थे जब कंगना ने प्रोटेस्ट में आई एक बुजुर्ग महिला को 100 रुपये दिहाड़ी के आंदोलनकारी कह दिया था। इस पर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कंगना को जवाब दिया। उस बुजुर्ग महिला का बयान ट्वीट किया जिनके बारे में कंगना ने बयान दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।