अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू सहित कई दिग्गजों के घर इनकम टैक्स का छापा
(India) मुम्बई में अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर IT के छापे पड़े हैं. इनके अलावा Madhu Mantena सहित कई और दिग्गजों के घर पर छापे पड़े हैं. रिपोर्टस के मुताबिक टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है.
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि विकास बहल, अनुराग कश्यप और मधु मेंटेना के घर पर ये छापेमारी फैंटम फिल्मस में टैक्स चोरी को लेकर हुई है. ये तीनों इस प्रोडक्शन हाउस के फाउंडर हैं वहीं अनुराग कश्यप इसके मालिक हैं. टैक्स चोरी को लेकर मुंबई और पुणे में 22 जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है.फैंटम फिल्मस एक प्राइवेट एंटरटेनमेंट कंपनी है जिसकी स्थापना 2010 में हुई. इस कंपनी के फाउंडर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मेंटेना हैं. ये कंपनी फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है. अनुराग कश्यप इस कंपनी के मालिक हैं. मार्च 2015 में रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली. 2018 में विकास बहल को इस कंपनी से निकाल दिया गया. उनके ऊपर sexual assault का आरोप था. उसके बाद ये प्रोडक्शन हाउस बंद हो गया. सबने घोषणा की कि ये सारे फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में अब अलग-अलग बनाएंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।