सोनू सूद 1 लाख लोगों को देंगे नौकरी, 10 करोड़ जिंदगी बदलने का इंतजाम किया है
(India) सोनू सूद जरूरतमंद लोगों के लिए एक बार फिर Hero बनकर सामने आ रहे हैं। सोनू सूद एक लाख लोगों के लिए रोजगार लेकर हाजिर हुए हैं और यह खुशखबरी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनू सूद ने नई नौकरी के अवसर लिखते हुए अपना यह महत्वाकांक्षी प्लान लोगों से ट्विटर पर शेयर किया है।
सोनू सूद ने इस ट्वीट में बताया है कि उन्होंने एक लाख लोगों के लिए नौकरी का इंतजाम किया है। साथ ही इस ट्वीट में उन्होंने यह भी बताया है कि अपने इस काम के जरिए वह अगले 5 साल के अंदर करीब 10 करोड़ लोगों की जिंदगी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं।
सोनू सूद ने कोरोना को लेकर लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों को अपने-अपने घर और गांव तक पहुंचाने के लिए पर्सनल लेवल पर जीतोड़ मेहनत की है। सोनू सूद ने देश भर में ही नहीं बल्कि विदेशों में फंसे लोगों को भी अपने घर तक पहुंचने में उनकी काफी मदद की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।