दिल्ली : जीटीबी अस्पताल के बाहर पांच लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की
(India) दिल्ली के जीटीबी अस्पताल कैंपस में गुरुवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ। ये बदमाश अपने कैदी साथी को भगाने के लिए पहुंचे थे। पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई जबकि एक अन्य बदमाश घायल हो गया। हालांकि, बदमाश अपने कैदी साथी को भगाकर ले जाने में कामयाब हो गए। इससे पहले बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर कई राउंड फायरिंग की। दिल्ली पुलिस के ईस्टर्न रेंज के जॉइंट सीपी ने कहा कि कैदी कुलदीप फज्जा को मेडिकल के लिए जीटीबी अस्पताल में लाया गया था।
कैदी फज्जा बदमाश जितेंद्र गोगी गैंग का सदस्य है। इस पर हत्या जैसे और कई संगीन 70 से अधिक केस हैं। एसएसआई ब्रह्मपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम फज्जा को लेकर जीटीवी अस्पताल लेकर आई थी। क्राइम ब्रांच और जिले के आला अफसर घटना की तफ्तीश में जुट गए हैं। गोलीबारी में घायल अंकेश मुंडका का रहने वाला है, जिस पर दो मर्डर और एक हत्या के प्रयास का केस दर्ज है‌‌। यह जानलेवा हमले के मामले में वॉन्टेड था। मृतक बदमाश रवि बेगमपुर का रहने वाला है, जिस पर हत्या के कई केस हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।