मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल की कार जॉली हार्बर में मिली है लेकिन वह उसमें मौजूद नहीं था। वहीं, चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, "मेहुल चोकसी लापता है. उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने मुझे बातचीत के लिए बुलाया है। एंटीगुआ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मेहुल का परिवार बेहद चिंतित है और उनकी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है. एंटीगुआ में रहने वाले भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वांटेड घोषित किया है। मेहुल ने 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ भागने से पहले ₹13,578 करोड़ पीएनबी धोखाधड़ी में करीब 7,080 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।