Aamir Khan Kiran Rao Divorce:15 साल की शादी तोड़ दूसरी पत्नी से आमिर खान ने लिया तलाक
(India) बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लेने का ऐलान किया है. आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की खबर को शेयर करते हुए एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है. आमिर और किरण के तलाक की खबर फैन्स के लिए बेहद शॉकिंग है. आमिर खान और किरण राव का एक बेटे आजाद है. ऐसे में सभी इस बात को जानने के लिए इच्छुक हैं कि तलाक के बाद इस बच्चे की कस्टडी किसके पास रहने वाली है. आमिर खान और किरण राव ने बेटे की कस्टडी की जिक्र अपने ज्वाइंट स्टेटमेंट में किया है.


आमिर और किरण ने 15 साल पहले शादी की थी. उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे. इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे. आमिर और किरण के इस बयान से साफ है कि वो बेटे की ज्वाइंट कस्टजी रखने के सपोर्ट में हैं.



इसके साथ ही आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, "इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था. अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं."


उन्होंने आगे लिखा, 'हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।