(India)
बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान (Salman Khan) की मोटी फीस को लेकर चर्चा तेज है। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के खत्म होने के साथ-साथ अब सलमान खान (Salman Khan) के होस्ट वाले शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के लिए फैन्स का इंतजार शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार सलमान 'बिग बॉस' के अगले सीज़न के लिए 350 करोड़ की फीस लेने वाले हैं। हालांकि, इस बारे में शो मेकर्स या खुद सलमान की ओर से कोई कन्फर्मेशन नहीं है।सलमान खान 'बिग बॉस' के होस्ट के तौर पर दर्शकों का फेवरेट चेहरा हैं और ये बात ऐक्टर भी खूब अच्छी तरह जानते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' पर भी दर्शक होस्ट के तौर पर सलमान को ही चाहते थे। 'बिग बॉस ओटीटी' पर होस्ट के रूप में करण जौहर को देखकर काफी फैन्स ने सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर की। पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस 15' का प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर काफी छाया है। अब खबर है कि सलमान खान 'बिग बॉस 15' के मात्र 14 एपिसोड के लिए 100-200 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 350 करोड़ रुपये फीस लेनेवाले हैं।बता दें कि 'बिग बॉस 4' से ही सलमान खान इस शो के सभी सीजन होस्ट करते आए हैं और इसलिए भी यह कनेक्शन काफी खास है। शो में घर वालों के साथ मजाक-मस्ती, टांग खिंचाई, गलतियों पर उन्हें फटकार लगाना, परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ करना, इन मामलों में सलमान हर नब्ज को अच्छी तरह से पहचानते हैं।
कृतिका नयन सिंह
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।