देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट,दिल्ली में मौसम का बदला मिजाज
(India) by-kritika nayan singh

नई दिल्ली. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक अगले चार दिनों तक देश के कई राज्यों में मूसलाधारा बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह ये है कि 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और इससे सटे पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है और इसके बाद के 48 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और ओडिशा तट तक पहुंचने की आशंका है.अचानक आई बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

सितंबर तक जारी रहेगा मूसलाधार बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड गुजरात समेत कई राज्यों में 23 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. वहीं 25 सितंबर को भी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से सितंबर माह के अंत तक मूसलाधार का सिलसिला जारी रहेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।