जेल प्रशासन करेगा तीसरी आंख से तिहाड़ जेल की निगरानी , 600 से ज्यादा लगाए सीसीटीवी
(India) edited by:kritika nayan singh

new delhi:तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रहीं है जेल प्रशासन अब इसको लेकर तीसरी नजर से निगरानी रखेगा। जेल नंबर तीन के आने-जाने के रास्ते,खानसामा,बैरक और अन्य स्थानों पर करीब 600 सीसीटीवी लगाए गए हैं। सीसीटीवी लगाने का सिलसिला गत माह अंकित गुर्जर की मौत के बाद से शुरू किया गया था।तीन नंबर जेल में बंद रहे पश्चिम उत्तर-प्रदेश के कुख्यात और सवा लाख के इनामी गैंगस्टर अंकित गुर्जर की मौत के बाद से इस जेल में कैदियों के बीच सप्ताहांत मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं को लेकर जेल अधीक्षक से लेकर स्टाफ खासे परेशान हैं। इसके अलावा कैदी चोरी चुपके सर्जिकल ब्लेड, तंबाकू तथा प्रतिबंधित सामान लेकर आते रहते हैं। बताया गया कि जेल नंबर तीन में अंकित की मौत के बाद 31 अगस्त से यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।