पति राज कुंद्रा के घर लौटने के बाद शिल्पा का रिएक्सन,शेयर की अपनी बातें...
(India)
दोस्तों आप सब तो जानते ही होंगेपोर्नोग्राफी मामले (Porn Film Case) में जमानत मिलने के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) 64 दिन बाद जेल से बाहर आ गए हैं.
बता दें कि पति राज कुंद्रा की जमानत के बाद शिल्पा शेट्‌टी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर कर लिखा था, "इंद्रधनुष यह साबित करता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।" इसके अलावा भी शिल्पा ने अपनी एक फोटो के साथ प्रेरणादयक पोस्ट शेयर की थी। उनके फोटो पर लिखा था, "हमारी जिंदगी में सबसे बड़े वैभव की बात ये नहीं है कि हम कभी ना गिरें, बल्कि इसमें है कि हम हर बार गिरकर उठ जाएं।" इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, "कई बार ऐसे पल आएंगे जो आपको जमीन में ढकेल देंगे। ऐसे सम में मैं यकीन करती हूं कि अगर आप सात बार गिरते हैं तो खुद को इतना मजबूत बनाओ कि आठवीं बार खड़े हो जाओ। उठने में बहुत हौंसला, धैर्य, संकल्प शक्ति और ताकत लगेगा, लेकिन ये सब आपको जिंदगी के सफर में और ज्यादा सहनशक्ति वाला और मजबूत बनाएगा।" बता दें कि, जमानत के बाद राज की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं, जिनमें वो बेहद परेशान नजर आ रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।