(India)
चक्रवाती तूफान गुलाब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराया। इसका असर अब झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पर भी नजर आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा, पश्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिलों में भारी वज्रपात होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बारे में सचेत करते हुए लोगों से शाम तीन बजे तक घरों में ही रहने की अपील की है। सिवान, बक्सर और मुंगेर सहित कई इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई गई है। झारखंड के दक्षिणी और मध्यन जिलों में भी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में इसका असर जगदलपुर से 90 किमी दक्षिणपूर्व में दिखाई दे सकता है। वहीं दिल्ली एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक बादल छाए रहेंगे... इस दौरान बारिश के भी आसार दिख रहे हैं... मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल जारी रहेगा. ... मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक एनसीआर में बारिस भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के मुताबिक 29 और 30 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. वहीं अक्टूबर के पहले दिन भी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर और 2 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे.... हालांकि इस दौरान बारिस की संभावना बहुत कम है. ...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।