'बिग बॉस 15' में नहीं होगी अनुषा दांडेकर की एंट्री, एक्ट्रेस ने अफवाहों को किया खारिज
(India) मुंबई:टीवी एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरों को खारिज कर दिया है। बता दें कि इससे पहले खबरें थी कि 'बिग बॉस 15' के घर में अनुषा दांडेकर की एंट्री होने वाली है। खबर थी कि वह शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। इसके बाद शो को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया था हालांकि अनुषा ने इन खबरों को खारिज कर दिया है वो शो में नहीं आएगीं.अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) अपनी नई पोस्ट के बाद सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसे उन्होंने 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में अपनी भागीदारी को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया है. शो में उनकी एंट्री को लेकर अफवाह उड़ी थी और करण कुंद्रा (Karan Kundra) की एक्स-गर्लफ्रेंड होने के कारण लोग शो में और ट्विस्ट की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन अनुषा ने हाल ही में ऐसी सभी कहानियों को खारिज कर दिया है और सभी से इस तरह की बातें करने को मना किया है.हालांकि ये पोस्ट कुछ समय के बाद उनकी वॉल से गायब भी हो गई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।