मौसम विभाग ने एक बार फिर अत्याधिक भारी बारिश का अनुमान जताते हुए केरल के आठ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो केरल के पतनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वयनाड और कन्नूर में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यही नहीं विभाग ने कोल्लम, अलप्पुझा, तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और कासरगोड जिलों में भारी वर्षा की आशंका जताते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।