फेसबुक व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन ने कहा कि ऑनलाइन नफरत को फेसबुक ने बना दिया है काफी गंभीर
(India) फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने सोमवार को ब्रिटेन के सांसदों से कहा कि ऑनलाइन नफरत और चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है. उन्होंने इस बारे में विचार शेयर किए कि ऑनलाइन सुरक्षा में किस तरह सुधार लाया जा सकता है.

हौगेन ने फेसबुक की अपनी नौकरी छोड़ने से पहले गुप्त रूप से कॉपी किए गए आंतरिक शोध दस्तावेजों का हवाला दिया था. उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा था कि उन्हें लगता है कि फेसबुक जैसे डिजिटल माध्यमों की देखरेख के लिए किसी ऐसे संघीय नियामक की जरूरत है जिस पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अधिकारी पहले से ही काम कर रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।