गाजियाबाद:ट्यूशन टीचर के किशोर बेटे ने पांच वर्षीय छात्रा से किया दुष्कर्म
(India)

गाजियाबाद के विजयनगर में छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।खून से लथपथ छात्रा घर पहुंची तो परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिजनों पर मामला खत्म करने का दबाव डाला जा रहा है. हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कार्रवाई शुरू हुई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी पढ़ती है। वह मकान मालिक की पत्नी से ट्यूशन पढ़ने जाती थी आरोप है कि टीचर की गैर मौजूदगी में उसके बेटे ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।