संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
(India)
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के थाना क्षेत्र आदमपुर के एक गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसका शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। बता दें कि थाना क्षेत्र आदमपुर के गांव इकौना में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या कर शव नीम के पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। वही घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़क वंशी भी गांव में पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामला की जांच में जुटी हुई है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।