लखनऊ:बहन से मिलने जा रहे युवक को बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ में कार सवार ने एक युवक को मारी गोली
(India) edit by -kritika

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र का जिल्हापुर गांव निवासी राहुल गौतम की देर रात माल थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गौतम कोलवा गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहा था तभी बदमाशों ने इसकी हत्या कर मौके से बाइक लेकर फरार हो गए.जिसके बाद मौके पर पहुंची माल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.वहीं यूपी के अलीगढ़ में थाना सिविल लाइन इलाके के मैरिस रोड पर कार सवार ने एक युवक को गोली मार दी घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस टीम ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।