सिंगल होने के बावजूद मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
(India) मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ ना कुछ होता रहता हैं. जिसे जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इन सुर्खिया का हिस्सा बनी रहती हैं. कभी अपने राजनीतिक-सामाजिक बयानो के कारण तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर रहने के कारण स्वरा चर्चा में बनी ही रहती हैं। बीते दिनांे दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिबे्रट करती नजर आई थी और अब खबर है कि वो एक बच्चे को गोद लेने का प्लान बना रही हैं।

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए स्वरा ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही परिवार और बच्चे की ख्वाहिश थी। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि अडॉप्शन एक ऐसा रास्ता है, जिससे मैं अपने इस सपने को पूरा कर सकती हूं। उन्होंने बताया कि गोद लेने का फैसला करने से पहले मैंने कई ऐसे दंपतियों से मुलाकात की जिन्होंने बच्चा गोद लिया है। मैंने उनसे बातचीत की और उनके अनुभव पर रिसर्च किया।
स्वरा ने बताया कि उनके इस निर्णय पर परिजन भी साथ हैं और उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने अडॉप्शन के लिए अप्लाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि लंबी प्रक्रिया होने के कारण मुझे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन अब पेरेंट्स बनने के लिए मुझसे और इंतजार नहीं हो रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।