edited by kritika
दिल्ली की हवा लगातार चौथे दिन “गंभीर” श्रेणी में रही, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दैनिक बुलेटिन के अनुसार रविवार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 402 पर पहुंच गया. बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 405 रहा. साथ ही एनसीआर के शहर फरीदाबाद में भी हवा गंभीर स्तर पर रही. सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ने से आने वाले दिनों में सुधार के आसार हैं, हालांकि अगले 24 घंटे में हवा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है. इस वजह से वायु प्रदूषण बढ़ने से हालात और खराब हो सकते हैं....वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में पंजाब में 19, हरियाणा में 28 व उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 257 जगह पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं. इससे उत्पन्न होने वाले पीएम2.5 की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में न के बराबर हिस्सेदारी रही. हवा में पीएम10 का स्तर साढ़े तीन गुना यानी 350 व पीएम2.5 का स्तर सवा तीन गुना यानी 211 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।