(India)
मुंबई में फिर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है. वहीं, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट है. गाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान 'जवाद' का रूप ले लेगी। समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।