गुजरात में भारी बारिश का कहर, समुद्र में डूबीं 10 से 12 नाव, 10 से अधिक मछुआरे गायब
(India) देश को अब दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देश में डर का माहौल हैं तो वहीं चक्रवती तुफान 'जवाद' को लेकर समुद्र से सटे कई राज्यो में अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-वस्त हो गया हैं बीते दो दिनों से गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल रही है। ताजा खबर के अनुसार, गुजरात में भारी बारिश की वजह से समुद्र में 10 से 12 नावों के डूबने की खबर आ रही है। बताया जाता है इसमें 10 से ज्यादा मछुआरे समुद्र की ओर गए थे जो अब गायब हैं। बता दें, कि अरब सागर में हवा का एक निम्न दबाव बना है। जिस कारण इन दोनों राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। विभाग के अनुसार, यह बारिश अभी आने वाले दिनों में जनजीवन को खासा प्रभावित करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।