गुजरात में पकड़ा गया फाइव स्टार चोर जयेश,पुलिस ने सूरत में किया गिरफ्तार,2 करोड़ की ज्वैलरी भी बरामद
(India) edited by -kritika

पांच दिनों से लगातार पीछा कर रहे पुलिस को सफलता मिल गई.जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में रुका हुआ था। जयपुर के पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश को पुलिस ने पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि जयेश के कब्जे से पुलिस ने जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर से चोर किए 2 करोड़ के गहने भी बरामद कर लिए हैं।छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस की टीम शातिर बदमाश जयेश को लेकर जयपुर पहुंचेगी। यहां पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।