मुंब्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक दादाहारी चौरे ने कहा, '' मालदार अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था। दंपति अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते थे। मालदार अपनी बेटी को दूर ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।''
अधिकारी ने बताया कि बाद में जब उसकी पत्नी को अपनी बेटी की मौत के बारे में पता चला तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। चौरे ने बताया कि महिला की शिकायत पर मालदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।