(India)
मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक एनसीआर के गाजियाबाद, फरीदाबाद, दिल्ली, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, भिवानी, रोहतक, पलवल और बिजनौर में बारिश हो सकती है।एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा शीतलहर का भी असर देखने को मिल सकता है।हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी और नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते 130 रास्ते बंद हो गए हैं। मनाली के रोहतांग दर्रे में 75 सेमी और अटल टन में 45 सेमी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति में भी काफी बर्फ गिरी है।यूपी के ब्रज क्षेत्र कहलाने वाले अलीगढ़, हाथरस, मथुरा जैसे जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर रविवार से ही बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और धर्मशाला में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फ गिरी है। इसके चलते सर्दी बढ़ गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।