कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारी में जुटा राजस्थान,चौथ का बरवाड़ा पहुंचेंगे दोनों
(India)


सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे के सिक्स सेंस होटल में होने वाली विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोरों पर है। इवेंट कंपनी ने विदेशों से क्रिस्टल बॉल और झूमर सहित कई सामान मंगवा लिए हैं, जिन्हें जल्द ही लगाया जा रहा है। सिक्स सेंस होटल ने जगह जगह रोड पर इंडिकेटर गाड़ियां खड़ी कर रखी है। जिससे शादी में आने वाले मेहमानों को परेशानी ना हो

कैटरीना औऱ विक्की कौशल की शादी की तैयारियां
सूत्रों के हवाले से शादी से जुड़ी बड़ी खबर
दोनों का आज शाम तक जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम
जयपुर से बॉय रोड रात 9 बजे तक चौथ का बरवाड़ा पहुंचेंगे कैटरीना और विक्की !
सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में आज रात स्वागत सेरेमनी का कार्यक्रम- सूत्र
कैटरीना और विक्की के परिजन भी होंगे साथ
शादी को लेकर होटल मैनेजमेंट और इवेंट कम्पनी जुटी तैयारियों में
7 से 9 दिसम्बर तक होंगी शादी से जुड़ी विभिन्न रस्मे
रजवाड़ी स्टाइल में होगा शादी समारोह
शादी में शामिल होंगे कई फ़िल्म सेलिब्रेटी और वीआईपी मेहमान
चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित है सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।