कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के कार्यक्रम राज्सथान के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल में हो रहे है। मंगलवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद आज हल्दी सेरेमनी है। उसके बाद अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। रात में डिनर के बाद आफ्टर पार्टी शुरू होगी। आज भी कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने आ सकते हैं। शादी का कार्यक्रम 9 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से शुरु होगा। सबसे पहले विक्की की सेहरा बंदी होगी, 3 बजे विक्की मंडप पहुंचेंगे, शाम को कपल सात फेरे लेंगे। रात 8 बजे डिनर शुरू होगा और उसके बाद पूल साइड पार्टी शुरू होगी। 7 दिसंबर को मेंहदी का कार्यक्रम हुआ था, उसके बाद शाम को राजस्थानी संगीत की महफिल सजी थी। शादी में संगीत का कार्यक्रम कल और आज दोनों दिन जारी रहेगा।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का शादी समारोह
सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल में शादी का कार्यक्रम
आज हल्दी की रस्म
मंगलवार को हुई थी संगीत सेरेमनी औऱ मेहंदी
अब तक तीन दर्जन वीआईपी मेहमान पहुंच चुके है सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल
वीआईपी गेस्ट के आने का सिलसिला जारी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।