जन्मदिन पर फायर कर केक काटने का वीडियो वायरल,बिजनौर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
(India) edited by---kritika

बिजनौर के थाना कोतवाली देहात इलाके में जन्मदिन के अवसर पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए केट काटने का वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.कुछ दिन पहले जन्मदिन के अवसर पर युवक का तमंचे से फायर करते हुए केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी.एसपी सिटी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गांव बरूकी नहर पुल के पास से आरोपी युवक गुलाब सिंह को अवैध तमंचे और 2 ज़िन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।