बेबो और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित,फिल्म'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे
(India) edited by--kriti`

कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन की वजह से देश भर में एक बार फिर से कोरोना फैलने का डर सताने लगा है। अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने कोविड19 का परिक्षण करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।आरोप है कि दोनों अभिनेत्रियां कोविड मानदंडो का उल्लंघन किया है और हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थी। खबरों के मुताबिक, फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 20 साल पूरे होने के मौके पर करण जौहर ने एक पार्टी रखी थी। करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ इस पार्टी में शामिल हुई थी। फिलहाल, बीएमसी की तरफ से करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आए सभी लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने का आदेश दिया गया है।
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं और हाल ही में हुई करण जौहर की पार्टी में भी दोनों शामिल हुई थी। ऐसे में करीना और अमृता से कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है।दोनों अभिनेत्रियों के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना दी गई है। हालांकि दोनों अभिनेत्रियों की तरफ से अभी इसे लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।