देश के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है.पंजाब-यूपी हरियाणा सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में पारा लगातार गिर रहा है.ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर में न्यूनतम पारा 1 डिग्री रहने के साथ कोहरा रहा.वहीं राजधानी दिल्ली में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है.बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है.इसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. उत्तराखंड के बदरीनाथ, केदारनाथ समेत अन्य चोटियों में बर्फबारी दर्ज हो रही है और निचले इलाकों में सर्द हवाएं दुश्वारियां बढ़ा रही हैं.वहीं, हिमाचल में अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में बर्फीले तूफान ने वाहन चालकों समेत पुलिस कर्मचारियों की दिक्कत भी बढ़ा दी.जम्मू भी इस वक्त कोहरे की चादर से ढका हुआ है.पिछले दो दिन से ठिुठर रहे जम्मू संभाग में भीषण ठंड जारी है.जम्मू शहर व साथ लगते इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया जो सूर्य निकलने के साथ कम हुआ
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।